Raipur Eklavya vidyalay keclass 6 me Pravesh prakriya 28 August ko jari रायपुर एकलव्य विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त को जारी

0


Raipur Eklavya vidyalay keclass 6 me Pravesh prakriya 28 August ko jari
रायपुर एकलव्य विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त को जारी 

छत्तीसगढ़ के एलडब्ल्यूई जिलों में एकलव्य विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने से भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जिला स्तर पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। नवीन दिशा निर्देश अनुसार जिलों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेरिट सूची के आधार पर विद्यालयों में 28 अगस्त से 6 सितम्बर 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया होगी।


Raipur Eklavya vidyalay keclass 6 me Pravesh prakriya 28 August ko jari रायपुर एकलव्य विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त को जारी 


गौरतलब है कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा गठित राष्ट्रीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के दिशा निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। राष्ट्रीय छात्र शिक्षा समिति द्वारा वर्ष 2023-24 के निर्देशों के अनुरूप कक्षा 6वीं में प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश की प्रक्रिया की जा रही थी।


Raipur Eklavya vidyalay keclass 6 me Pravesh prakriya 28 August ko jari रायपुर एकलव्य विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त को जारी 


    आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि भारत सरकार के नवीन दिशा निर्देश अनुसार जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिलों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु मेरिट सूची प्रदान की जावेगी तथा विद्यालयों में 28 अगस्त 2023 से 06 सितम्बर 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। प्रवेश सूचना नियमावली वर्ष 2023-24 में वांछित अभिलेख के साथ विद्यालय में उपस्थित होना होगा। वांछित अभिलेखों के अभाव में प्रवेश प्रदान नहीं किया जाएगा।


ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें,👇


टेलीग्राम ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप |बातचीत सेवा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top