छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत भर्ती परीक्षा 2023 (EBJE23) के सम्बंध में
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) एवं कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / सिविल / इलेक्ट्रॉनिक्स) भर्ती परीक्षा 2023 (EBJE23) के सम्बंध में.
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, रायपुर (छ.ग.) के पत्र क्र. 01-01 / भर्ती / 2023/4372 / रायपुर, दिनांक 24.08.2023 एवं पत्र क्र. 01-01 / भर्ती / 2023 / 4545 / रायपुर, दिनांक 31.08.2023 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर सहायक अभियंता (इलेक्ट्रीकल) एवं कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रीकल / सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा 2023 के ऑनलाइन आवेदन देने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करने के पश्चात् उसी प्रोफाइल पर लॉगिन कर निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
महत्वपूर्ण जानकारी
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि - 22.09.2023 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि - 14.10.2023 (शनिवार) रात्रि 11:59 बजे तक
त्रुटि सुधार परीक्षा केन्द्र 15.10.2023 से 17.10.2023
परीक्षा केन्द्र - 08 जिला मुख्यालयों में
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत भर्ती परीक्षा 2023 (EBJE23) के सम्बंध में
उपरोक्त भर्ती परीक्षाओं हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप एवं लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क के सम्बंध में राज्य शासन से प्राप्त पत्र सचिव, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा परीक्षा शुल्क माफ किये जाने के सम्बंध में जारी पत्र क्रमांक एफ 10-2 / 2022 / एक (1) दिनांक 08 अप्रैल 2022 के अनुसार छ.ग. राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं लिया जावेगा ।
इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.egstate.gov.in पर उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण लिंक
WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें और वैकेंसी की जानकारी पाएं
कृपया ध्यान दें: संबंधित सटीक जानकारी ऊपर दे हुई है, कृपया इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी पढ़ लें, इसके साथ साथ इस सरकारी जॉब न्यूज़ को अपने मित्रों के साथ शेयर करें। इस तरह की अन्य सरकारी नौकरियों की जानकारी एवं फ्री जॉब अलर्ट के लिए आप हमारा ऑफिशियल पेज cgjobseva पर विजिट कर सकते हैं।